Saturday, September 22, 2007

नाम करने से ज्यादा महत्वपूर्ण भले काम करना

मनुष्य की चिरंजीवी बनने और अपने नाम को स्थापित करने की बड़ी इच्छा होती है, परंतु नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है भले काम करना।

इसी संदर्भ में एक प्राचीन कथा इस प्रकार है- चक्रवर्ती सम्राट भरत की धारणा थी कि वे पूरी धरती के पहले चक्रवर्ती राजा हैं कम से कम इस विषय में तो पहले हैं ही कि वृषभाचल पर्वत पर पहुँच सके हैं।

वे उस पर्वत-शिखर पर अपना नाम अंकित करना चाहते थे। उनकी यह भी मान्यता थी कि पर्वत पर उनका पहला नाम होगा।

जब वे पर्वत-शिखर पर पहुँचे तो ठिठक गए। उन्होंने देखा, जहाँ तक दृष्टि जाती है, पर्वत पर सभी दिशाओं में हर कोने में नाम लिखे हैं। इतने नाम कि कोई स्थान भरत को अपना नाम लिखने के लिए रिक्त नहीं दिखाई पड़ा।

उन्होंने यह भी देखा कि जो नाम लिखे हैं उनमें ऐसा एक भी नाम न था जो चक्रवर्ती या चक्रवर्ती के तुल्य न हो। तब वे खिन्न होकर एक नाम मिटा देते हैं। उस स्थान पर स्वयं का नाम लिखा और अपने राज्य लौट आए।

जब उन्होंने इस घटना की चर्चा राजपुरोहित से की तो राजपुरोहित आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा- राजन्‌, अपने नाम को अमर रखने का आधार ही आपने नष्ट कर दिया। अब तो आपने नाम मिटाकर नया नाम लिखने की परंपरा शुरू कर दी। जहाँ आपने अपना नाम लिखा है, वहाँ कभी कोई आपका नाम काटकर या मिटाकर स्वयं का नाम लिख देगा।

राजपुरोहित की बात सुनकर भरत को अनुमान हुआ कि नाम से कुछ नहीं होता। जहाँ जाओ, अनगिनत नाम लिखे हैं। और तो और नाम मिटाने में भी किसी को कोई संकोच नहीं होता। जबकि इन अनगिनत नामों को न कोई देखने वाला है, न कोई याद रखने वाला है।

अच्छा तो यह हो कि लोग नाम के मोह में न पड़कर भले काम की ओर प्रवृत्त हों। दरअसल हम सभी में अपने नाम को स्थापित और चिरंजीवी बनाने की बड़ी इच्छा होती है, परंतु महापुरुषों का कहना है कि नाम से ज्यादा महत्वपूर्ण है भले काम करना।

3 comments:

Anonymous said...

kya be!!! tummare pet mein bhi blogging ka keeda aa gaya ..beta iske liye deemag chaahiye,aur tu achhi tarah se jaanta hai ki tere paas wo hai hi nahi..ab ye na soch ki mai mazzak kar raha hoon ....sacchai to ye hai ki mai mazzak hi kar raha hoon...chal ab jayada nahi likkonga nahi to hindi blog ke guru RAVI,SAMEERJI,MAHAVEERJI,PANDEYJI,ANOOP SUKLA JI aadi logo ne dekh liya to bolenge ki hamara chela ye kaisa comment kar raha hai ...

Anonymous said...

Hi, good blog!
Look from Quebec Canada
http://www.wwg1.com

WWG :)

Anonymous said...

The iBooks store looks blogging Google Blogger is Best in terms of get together up all the
requirements that a blogging political platform should included.
You also take in a few cents for the unique not, in and
of itself, a bad estimate. partial credit entry to those was believed to hold derived its make from guimba.



Also visit my blog post - click Here