कोलंबो। भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट सीरीज से पहले हो रहे अभ्यास मैच में बृहस्पतिवार को काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इस कारनामे के दम पर उन्होंने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश को ड्रा पर छूटे तीन दिवसीय अभ्यास मैच की दूसरी पारी में छह विकेट पर 260 रन पर ही रोक दिया। खासकर भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
पहले दो दिन गेंद और बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम तीसरे और अंतिम दिन काफी खेली। खासकर भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 ओवर में 85 रन देकर तीन विकेट लिए। हैदराबाद के इस गेंदबाज को लेग स्पिनर अमित मिश्रा, कामचलाऊ आफ स्पिनर वीरेंद्र सहवाग और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी सहयोग मिला। उधर, बोर्ड अध्यक्ष एकादश के सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमने शतक मारने में कामयाब रहे। उन्होंने 102 रन बनाए जबकि दिनेश चंडीमल ने 69 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। जब दोनों कप्तानों ने ड्रा पर सहमति जताई तब थिलन कादांबी नौ और सचित्रा सेनानायक छह रन पर खेल रहे थे।
श्रीलंका बोर्ड एकादश ने बुधवार को भारत को 291 रन पर समेटने के बाद बृहस्पतिवार को मेजबान टीम को फालोआन देने के बजाय खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज उपल थरंगा का विकेट पांचवें ओवर में ही गंवा दिया। थरंगा का विकेट ईशांत शर्मा ने लिया। थिरिमने और चंडीमल ने हालांकि इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को अगले विकेट के लिए लंबा इंतजार करवाया और दूसरे विकेट के लिए 113 रन की भागीदारी की। ओझा ने 21वें ओवर में चंडीमल को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके नौ ओवर बाद सहवाग ने प्रसन्ना जयवर्धने को भी वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर स्कोर तीन विकेट पर 172 रन कर दिया।
ओझा ने इसके बाद कौशल सिल्वा को कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया। थिलन समरवीरा [25] ने इसके बाद थिरिमने के साथ 63 रन की साझेदारी निभाई। थिरिमने शतक पूरा करने के बाद अधिक देर तक नहीं टिक पाए और ओझा की गेंद पर ईशांत को कैच देकर पवेलियन लौट गए। समरवीरा भी अगले ओवर में आउट हो गए। उन्हें मिश्रा की गेंद पर धौनी ने स्टंप आउट किया। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई से गाले में शुरू होगा।
स्कोर बोर्ड
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश पहली पारी [घोषित] 514 रन
भारत पहली पारी में 291 रन
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 260 रन
थरंगा का लक्ष्मण बो शर्मा 21
थिरिमने का शर्मा बो ओझा 102
चंडीमल बो ओझा 69
जयवर्धने का लक्ष्मण बो सहवाग 12
सिल्वा का धोनी बो ओझा 4
समरवीरा स्टंप धोनी बो मिश्रा 25
कादांबी नाबाद 9
सचित्रा नाबाद 6
अतिरिक्त: 12
विकेट पतन: 1-27, 2-140, 3-172, 4-180, 5-243, 6-245।
गेंदबाजी
शर्मा 5-0-26-1
मिथुन 6-0-42-0
ओझा 22-2-85-3
मिश्रा 11-1-55-1
सहवाग 16-2-52-1
लक्ष्मण 1-1-0-0
Thursday, July 15, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment